जालंधर AGTF टीम ने बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल और हैंड ग्रेनेड के साथ एक को किया गिरफ्तार

Jalandhar AGTF team arrested one with a numberless motorcycle and hand grenade

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक युवक को बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रमणदीप सिंह उर्फ रमनी के रूप में की। वह मूल रूप से घड़के लुहारां, थाना चोहला साहिब, जिला तरनतारन का निवासी है। फिलहाल वह जालंधर के बस्ती शेख इलाके में रह रहा था।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह ऑपरेशन DCP इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ADCपी सिटी-2 राकेश कुमार यादव, और ACP वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-5 की टीम ने किया। इस दौरान काउंटर इंटेलिजेंस और AGTF की टीम ने भी सहयोग किया।

पुलिस ने बताया कि 22 मई को इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह और उनकी टीम काला संघियां रोड, कोट सदीक नहर पुली के पास मौजूद थे। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-5 में BNS की धारा 61(2) और Explosive Substances Act, 1908 की धाराओं 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया। अदालत में पेश कर आरोपी को 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसका आपराधिक नेटवर्क कौन-कौन है। ग्रेनेड और अन्य हथियारों की सप्लाई में कौन शामिल है। उसके अन्य संपर्क और साथी कौन हैं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page