देहाती पुलिस द्वारा आम जनता के लिए एक जरूरी पब्लिक नोटिस हुआ जारी

An important public notice has been issued by the rural police for the general public.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : देहाती पुलिस द्वारा आम जनता के लिए एक जरूरी पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। पुलिस जिला जालंधर (देहाती) के अलग-अलग थानों में विभिन्न अपराधों के तहत जब्त किए गए कई वाहन (टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर) काफी समय से खड़े हैं, जिनके मालिकों ने अभी तक इन्हें रिलीज करवाने के लिए संबंधित थानों से संपर्क नहीं किया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन मालिकों को एक आखिरी मौका देते हुए सूचित किया गया है कि यदि आप अपना वाहन रिलीज करवाना चाहते हैं, तो 10 जून 2026 तक दफ्तर पुलिस कप्तान, इन्वेस्टिगेशन (दफ्तर सीनियर कप्तान पुलिस, जालंधर-देहाती) में आकर अपने वाहन की मालकियत के दस्तावेज (Documents) पेश कर सकते हैं।

नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि तय तारीख तक कोई भी मालिक उपस्थित नहीं होता है, तो यह मान लिया जाएगा कि आप अपना वाहन वापस नहीं लेना चाहते। इसके बाद इन वाहनों का CrPC/BNSS या अन्य संबंधित कानूनी नियमों के अनुसार निपटारा कर दिया जाएगा। इस नोटिस को ही अंतिम नोटिस समझा जाए। लावारिस और जब्त खड़े वाहनों की पूरी लिस्ट (जिसमें एक्टिवा, स्प्लेंडर, पल्सर, बुलेट, प्लेटिना, स्विफ्ट डिजायर, स्कोर्पियो, बोलेरो और मिनी बस आदि शामिल हैं)

पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट **jalandharrural.punjabpolice.gov.in** पर अपलोड कर दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: वाहनों के संबंध में किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
कंट्रोल रूम, जिला जालंधर (देहाती):78373-40100, 81948-00100
कप्तान पुलिस (तफ्तीश):79880-77682

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page