

जालंधर : एंटी क्राइमएंटी करप्शन द्वारा 146 वां राशन वितरण/मासिक समारोह आयोजित लंबा पिंड चौक पर किया गया। इस मौके पर प्रशांत गम्भीर (समाज सेवक) मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार. सुरिंदर सिंह कैरों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जहां हम विधवाओं/गरीबों को राशन वितरित करते हैं, वहीं हम गरीब परिवारों की लड़कियों के विवाह, और लावारिस शवों के दाह संस्कार भी आयोजित करते हैं।
इस अवसर परप्रशांत जी ने 52 परिवारों को राशन दिया गया और अध्यक्ष सुरिंदर सिंह कैरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में हर दिन ऐसे लोग जन्म लें जो अपना जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित करते हैं। इस संगठन की शुरुआत 5 परिवारों को राशन देने से हुई थी, जो आज विशाल रूप धारण कर चुका है और हर महीने 52 परिवारों को राशन प्रदान कर रहा है।समारोह के अंत में संगठन के अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया गया और भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया। सुरिंदर सिंह कैरों ने कहा कि प्रशांत गम्भीर बहुत नेक दिल इंसान हैं, जो अक्सर लोगों की सेवा करते हैं और हमेशा हमारे साथ और हमारी टीम का सहयोग देते हैं। और प्रशांत गम्भीर ने पूरी एंटी क्राइम की टीम को बहुत अच्छा काम करने की प्रशंसा की।
इस अवसर पर डॉ. ललित लवली, यशपाल सफरी, दलजीत सिंह अरोड़ा, डॉ. कुलवंत राय, सेक्रेटरी हरजिंदर कुमार, सुनील कुमार, बलविंद सिंह, कस्तूरी लाल, राज रानी, डॉ. परवीन कुमार, मोनू, दलजीत सिंह, कुलबीर सिंह, चंद्र कांता, रंजीत सिंह, मणि, वरिंदर कुमार अरोड़ा, खलवीर सिंह पप्पू, मोहनलाल अरोड़ा, राधिका शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।