तरुण चुग को राज्यसभा के लिए नामित किया जाना पंजाब और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय : राकेश राठौर

Tarun Chugh's nomination to Rajya Sabha a matter of pride for Punjab and BJP workers: Rakesh Rathore

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राकेश राठौर ने कहा कि तरुण चुग एक समर्पित, अनुभवी और कर्मठ संगठनकर्ता हैं, जिन्होंने वर्षों से पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यसभा के लिए उनका नामांकन भाजपा नेतृत्व के दूरदर्शी निर्णय और उनके लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव का सम्मान है।
राठौर ने कहा कि तरुण चुग का राज्यसभा के लिए नामित होना पंजाब सहित पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनके नेतृत्व, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ अब संसद में भी देश को मिलेगा।
राकेश राठौर ने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक योग्य, समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध किया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तरुण चुग राज्यसभा में जनता की आकांक्षाओं और राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए भाजपा की विचारधारा एवं विकास के संकल्प को और अधिक सशक्त करेंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page