विधिपुर फ्लाईओवर : सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल

Vidhipur Flyover: 3 people killed, 3 girls seriously injured in road accident

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  जालंधर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, सुरिंदर शुक्ला अपने परिवार के साथ कार में ब्यास की ओर जा रहे थे। विधिपुर फ्लाईओवर के पास एक इनोवा कार गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज रफ्तार में आई और उनकी स्विफ्ट को सामने से टक्कर मार दी। परिवार का आरोप है कि टक्कर के बाद इनोवा ड्राइवर घायलों की मदद करने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया।हादसे का शिकार हुई स्विफ्ट कार में सुरिंदर शुक्ला खुद गाड़ी चला रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका, मां यावंती और तीनों बच्चियां सवार थीं। हादसे के समय प्रियंका की मौत हो गई। बाद में रात 8 बजे सुरिंदर और रात 9 बजे उनकी मां यावंती का भी निधन हो गया।मृतकों की पहचान लुधियाना के गांव बिलासपुर निवासी सुरिंदर शुक्ला, उनकी पत्नी प्रियंका और उनकी मां यावंती के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।टक्कर में कार में सवार तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में 13 साल की अंशिका शामिल है, जिसकी दोनों टांगें गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो चुकी हैं। 8 साल की अर्पिता और एक1 साल की मानवी को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन बच्चियों ने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page