साढ़े चार वर्षों में 68,268 युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर मान सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड : अश्वनी अग्रवाल

Mann government has created a new record by providing government jobs to 68,268 youth in four and a half years: Ashwani Agarwal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 80 के आप पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 68,268 युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर रोजगार के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मान सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि पहले सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार, सिफारिश और पैसे के दम पर भर्ती होने की शिकायतें आम थीं, लेकिन मान सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह बदलते हुए योग्य और मेहनती युवाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया है। इससे युवाओं का सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासन तथा अन्य विभागों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर न केवल सरकारी तंत्र को मजबूत किया है, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और नई उम्मीद भी पैदा की है। यह रोजगार केवल युवाओं के लिए नौकरी नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर पंजाब की मजबूत नींव है।

अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, निवेश को बढ़ावा देने और उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार की जनहितैषी नीतियों के कारण राज्य में विकास की गति तेज हुई है और युवाओं का पलायन रोकने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मान सरकार का स्पष्ट लक्ष्य पंजाब के हर योग्य युवा को उसकी क्षमता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया निरंतर जारी है। आने वाले समय में भी सरकार पारदर्शिता, ईमानदारी और सुशासन के सिद्धांतों पर चलते हुए युवाओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लेती रहेगी तथा पंजाब को देश का अग्रणी और समृद्ध राज्य बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page