पीपीआर मार्किट मामला में पुलिस ने हुडदंग मचाने वाले व्यक्ति को कोर्ट में पेश कर हासिल किया रिमांड

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): पीपीआर मार्किट शरारती अनसरों का गढ़ बनती जा रही है। आए दिन यहां पर गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया वहीं खुद को बीजेपी नेता बताने वाले अखिल शर्मा ने नशे में धुत्त होकर अपनी कार से नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। इतना ही नहीं नशे में चूर अखिल ने एसीपी को गाली निकाली और आईपीएस एडीसीपी आदित्य की वर्दी पर भी हाथ डाला काफी देर तक हंगामें करने के बाद पुलिसकर्मियों और लोगों ने इस रईसजादे की जमकर धुनाई की डीसीपी जगमोहन ने कहा कि इसके बाद अखिल शर्मा पुत्र आदर्श शर्मा निवासी गुरु गोबिंद सिंह एवन्यू ने गाड़ी भगाने की भी कोशिश की जिसमें कई लोग बाल-बाल बचे। पकड़े गए युवक का सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया जिसमें अल्कोहल का सेवन आया है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस कर्मचारी को चोट लगी है उसकी भी एमएलआर कटवाई गई है। आरोपी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी या अधिकारी से दुर्वयवहार उसे नुकसान पहुंचाने के लिए हमला करने और उसके काम में बाधा पहुंचाने के लिए पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353,186, 332, 333, सार्वजनिक स्थल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, अश्लील गालियां निकालने पर आईपीसी की धारा 294 और सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को अपना प्रभाव दिखाकर डराने धमकाने के लिए आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए अखिल ने सोशल पर कई पुलिस कर्मियों से साथ फोटो भी अपने शेयर किया हुआ है। जिसे लेकर बीते दिन अखिल आईपीएस आदित्य को पुलिस रौब दिखा रहा था। पुलिस ने अखिल शर्मा को आज कोर्ट में पेश कर अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया है

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page