धर्म के मार्ग पर चलकर ऐसा पुण्य कमाना है जिससे हमारा जीवन सफल हो सके : विधायक हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): माँ भगवती प्रचार सभा की ओर से 30वीं वार्षिक माँ भगवती की चौंकी का आयोजन मकसूदां स्तिथ गुरु रविदास नगर में बड़े श्रद्धापूर्वक से किया गया। जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध गायकों ने माँ भगवती जी के भजनों का गुणगान कर क्षेत्र को भक्ति मय रूप दिया। इस शुभ अफसर पर मुख्य अतिथि उत्तरी हल्के के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने उपस्थित होकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ भगवती जी की चौकी में उपस्थित सभी भक्तों को बधाई देते हुए हैनरी ने कहा की जीवन में मनुष्य जैसा कर्म करेगा उसे वैसा ही फल मिलेगा हमारे द्वारा किये हुए कर्म ही पाप और पुण्य तह करते है हम अच्छे कर्म करते है तो हमें अच्छे फल मिलते है अगर हम बुरे कर्म करते है तो हमे बुरे फल मिलते है हमारे जीवन में जो भी कठिनाईयां आती है उसका सबंध भी कही न कही हमारे बुरे कर्मो से होता है इसलिए हमे अपने धर्म के मार्ग पर चलकर ऐसा पुण्य कमाना है जिससे हमारा जीवन सफल हो सके। सभा के सभी सदस्यों ने हैनरी को माता की चुनरी एवं एक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अफसर पर केएस बांगर,वरिंदर चीनी,मनोज हांडा, निरंजन दास केंथ,पंकज सेठी,वीके चड्ढा,गरीश कुमार,विजय कुमार,लड्डा आदि मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page