

जालन्धर ( एस के वर्मा ): श्री गुरुनानक देव महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर महान शोभायात्रा का आयोजन न्यू अमर नगर पार्क वेलफेयर सोसाईटी द्वारा किया गया जिसका शुभ आरम्भ उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी ने किया। विधायक हैनरी ने सभी संगतो को गुरुनानक देव महाराज जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की जीवन में गुरु धारण करने से ही सफलता प्राप्त होती है उन्होंने कहा शास्त्रों में साफ लिखा है कि गुरु के बिना गति नहीं होती है। गुरु ही मनुष्य को सच्चे रास्ते में लगाते है एवं गलत काम करने से रोकते है।उन्होंने कहा अगर जीवन में पूर्ण गुरु मिल जाए, जोकि अपने शिष्य को ब्रह्मा ज्ञान दे सके ऐसे गुरु से जीवन सफल हो जाता है।उन्होंने बताया कि गुरु व्यक्तित्व का निर्माण करता है। जिस तरह हम लोग पढ़ाई के लिए एक शिक्षक को गुरु मानते है, जोकि हमें अन्धकार से उजाले की तरह ले जाता है उसी प्रकार जीवन मरण सुख-दुख के मोह से हमें गुरु ही पार लगाते है। कमेटी के समस्त सदस्यों ने विधायक हैनरी को सरोपा व् स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान प्रधान सतनाम सिंह,उप प्रधान मोनू पटियाल,प्रदीप कुमर,नवीन कुमार,चंपा रानी,सरबजीत सिंह,निर्मल सिंह,जागीर कोर,हरभजन सिंह,बलदेव शर्मा,सुमित ठाकुर,सुरिंदर सिंह,कुलदीप गुलेरिया,गौरव मागो,राहुल सिंह,निक्का सिंह,बलिहार सिंह आदि उपस्तिथ थे।
You Might Be Interested In
- राजनीति समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है : बंटी अरोड़ा
- गणतंत्र दिवस पर अमर्यादित और अनैतिक शब्दावली इस्तेमाल करने पर भगवंत मान पर दर्ज हो एफआईआर : आरती राजपूत
- कमिश्नरेट पुलिस ई-चालानिंग ड्राइव की गई तेज
- विजीलैंस द्वारा सहकारी सभा में 4 करोड़ से अधिक के घोटाले का पर्दाफाश
- पब्लिक और पुलिस का आपसी तालमेल जरूरी : एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला
- डिप्टी कमिश्नर ने सेवा केन्द्रों के 33 कर्मचारियों को बढिया काम करने के लिए किया सम्मानित