

जालन्धर ( एस के वर्मा ): हल्का उत्तरी विधानसभा से वार्ड न 57 आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता अश्वनी राजू ने आप पार्टी को अलविदा कह कर उत्तरी हल्के के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। विधायक हैनरी के कार्यलय में कांग्रेस में शामिल हुए अश्वनी राजू ने कहा की आम आदमी पार्टी की गलत नीतियों से पंजाब का हर वर्ग आहत है। उन्होंने कहा आप पार्टी सूबे में दिन प्रतिदिन अपना जनाधार जनता के बीच से खो रही है और कहा की उत्तरी क्षेत्र के विधायक जूनियर अवतार हैनरी जिस प्रकार से क्षेत्र का विकास करवा रहे है और युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है उनके नेतृत्व और उससे प्रभावित होकर उनके मार्गदर्शन को लेकर वह कांग्रेस में शामिल हो रहे है । उधर विधायक हैनरी ने राजू को कांग्रेस में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत किया और उन्हें यह यकीन दिलाया की कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस नेता विशाल गिल ने कहा की मात्र 7 महीनों में ही आम आदमी पार्टी से पंजाब की जनता का मोह भंग हो गया है। इस मोके पर रत्नेश सैनी, नोना कपूर, मोनू शर्मा,अनिल मट्टू,नितीश,विकास तलवाड़,शाम लाल,कारन कपूर आदि उपस्तिथ थे।
You Might Be Interested In
- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर का फगवाड़ा पहुंचने पर किया पुष्पित अभिनंदन
- 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई मैडम मनदीप कौर
- कृष्णा ट्रेंट हाउस एमसी मार्किट सोढल रोड़ में “प्लांट्स डिस्ट्रीब्यूशन कैंप”
- गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन भक्ति न होय’’* *परमात्मा के मिलन का रास्ता गुरु-नवजीत भारद्वाज
- प्रकाश दिवस पर डिप्टी कमिश्नर श्री गुरु रविदास भवन में हुए नतमस्क
- गरीबों को मिलने वाली सस्ती गेहूं में बेवजह नाम काटने की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : अमरजीत अमरी