अश्वनी शर्मा प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के हुए रु-ब-रु, टीमों के जल्द विस्तार करने हेतु निर्देश

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर ( एस के वर्मा ):  भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के बाद आज पहली बात जालंधर में नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की और इस मौके पर संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु भी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। IMG 20221227 WA0820   इस मौके पर प्रांतीय महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, बिक्रमजीत सिंह चीमा और मोना जायसवाल भी मंच पर उपस्थित थे। बैठक में सबसे पहले नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारीयों व जिलाध्यक्षों का सभी से परिचय करवाया गया।।अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को पार्टी के आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों और जिला ईकाइयों की बूथ कमेटियां गठित करने के भी निर्देश दिए।IMG 20221227 WA0822     उन्होंने पार्टी नेताओं को हिदायत दी कि पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उठाएं, समाधान निकालें, लोगों की समस्याओं पर बात करें और जरूरत पड़े तो पंजाब सरकार के खिलाफ धरने-प्रदर्शन भी करें। उन्होंने कहा कि हमारा काम भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश और जनता के लिए किए गए कार्यों और केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाना है। ताकि जनता इसका लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी जिलों के और विस्तार की योजना बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय खोले जाएंगे।
अश्विनी शर्मा ने अगले कुछ महीनों में पंजाब में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए उपस्थित पदाधिकारियों को अपनी-अपनी टीमों और कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर जनता के घर-घर तक पहुँचने तथा उन्हें पंजाब की भगवंत मान सरकार की जनविरोधी नीतियों और झूठ से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने जनता को भी आगामी नगर निगम चुनावों में राज्य और अपने अधिकारों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो देश और जनता के हित में काम करती है। इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू ने पार्टी संबंधी बारीकियों के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों को जानकारी दी तथा उनका मार्गदर्शन भी किया।

You Might Be Interested In
Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786