भारतीय जनता पार्टी जालंधर देहाती ने नोजवानो को पार्टी में किया शामिल : अमरजीत सिंह अमरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ):  भारतीय जनता पार्टी जालंधर देहाती के अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी की अध्य्क्षता में सोनू सोहता एवं मनप्रीत कलेर के सहयोग से जालंधर देहाती के गांव अलावलपुर, ब्यास पिंड, भतीजा गांव,बला, नवा पिंड,कालवा,नूरपुर, विधिपुर,अन्य गांवों के नोजवानो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर नोजवानो ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि पूरे देश मे लोग भाजपा में शामिल हो रहे है।उन्होंने कहा पंजाब में भी लोग अन्य सभी पार्टियों से तंग आ चुके है।उन्होंने कहा पंजाब में आज से पहले कभी कानून व्यवस्था का ऐसा बुरा हाल नही हुआ जितना अब हो रहा है।आम जनता का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।उन्होंने कहा जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आए है नोजवानो को बदनाम किया जा रहा है।उन्होंने कहा पंजाब में गैंगस्टरों का राज हो रहा है।आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को एक हजार रुपये एवं नशा खत्म करने का वादा किया था लेकिन आज न तो पंजाब नशा मुक्त हुआ और न ही महिलाओं को एक हजार रुपये दिए गए। इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव डॉ विनीत शर्मा ने कहा कि अमरजीत सिंह अमरी एवं भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियां घर घर पहुचाने में लगा हुआ है।आज उसी नीतियों को देखते हुए नोजवान भाजपा में शामिल हुए है। इस अवसर पर राजा तेजी,साबी कालवा,गोगा,अनमोल,गोलू,मुल्ज़ादार,सोढ़ी, माइकल, इंदु,बब्बू,रविंदर कुमार,लकी, मोनू,सौरव,सिकंदर,देवकीनंदन ठुकराल, अन्य मौजूद रहे।

 

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page