जालन्धर : कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रभारी के साथ दो – दो इंचार्ज भी किये घोषित

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): महानगर में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रभारी लगा दिए हैं। कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग ने भाजपा की नीति से भी आगे बढ़ते हुए 9 विधानसभा हलकों में सिर्फ इंचार्ज ही नहीं लगाए, बल्कि साथ में दो-दो को-इंचार्ज भी लगाए हैं। जारी की गई लिस्ट के अनुसार पंजाब कांग्रेस ने फिल्लौर में इंद्रबीर सिंह बुलारिया को इंचार्ज, बलविंद्र सिंह धालीवाल और सुखपाल सिंह भुल्लर को को-इंचार्ज, नकोदर में बरिंद्र सिंह पाहड़ा को इंचार्ज, संतोख सिंह भलाईपुर व मलकीत सिंह दाखा को को-इंचार्ज, शाहकोट में तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा इंचार्ज, कुलबीर सिंह जीरा व कुशलदीप सिंह ढिल्लों को को-इंचार्ज, करतारपुर में सुखबिंद्र सिंह सुख सरकारिया को इंचार्ज, हर प्रताप सिंह अजनाला व हरमिंद्र सिंह गिल को को-इंचार्ज, जालंधर वेस्ट में विजय इंद्र सिंगला को इंचार्ज, कुलदीप सिंह वैद व दविंदर घुबाया को को-इंचार्ज, जालंधर सेंट्रल में राणा कंवरपाल सिंह को इंचार्ज, रमिंद्र आवला और संजय तलवाड़ को को-इंचार्ज, जालंधर नॉर्थ में हरदयाल सिंह कंबोज को इंचार्ज, अमित विज व सुनील दत्ती को को-इंचार्ज, जालंधर कैंट में राजकुमार चब्बेवाल इंचार्ज, अरुण डोगरा व बलदेव सिंह जैतो को को-इंचार्ज, आदमपुर में गुरकीरत सिंह कोटली को इंचार्ज, लखबीर सिंह लक्खा व गुरप्रीत सिंह जीपी को को-इंचार्ज लगाया है।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page