भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने अपने बूथ पर मनाया भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर ( एम के शर्मा ) :  जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने अपने बूथ नंबर 89 पर भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय भवन में भारतीय जनता पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुलदीप भगत,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, मंडल नंबर 4 के अध्यक्ष आशीष सहगल, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, बृजेश ज्योति,सुदर्शन मोगिया, लकी वर्मा, सुनील शर्मा, राजीव चोपड़ा, भारत मलहोत्रा, दिविज धीर,मुख्य रूप से उपस्थित थे उसके उपरांत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज पूरे देश में प्रदेश स्तर,जिला स्तर, मंडल स्तर, बूथ स्तर, के कार्यकर्ताओं के साथ लाइव रूबरू हुए।जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और पिछले 9 सालों से केंद्र में चल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से जागरूक करवाया। इस कार्यक्रम मे राकेश राठौर व अन्य नेताओं ध्वजारोहण कर भारतीय जनता पार्टी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी कहा कि भाजपा को न सिर्फ़ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति,राष्ट्रवाद और विकासोंन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है।भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने पार्टी के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी उन्होंने बताया कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के उपरांत 2 सांसदों वाली पार्टी आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और आज पूरे भारतवर्ष में पूर्ण बहुमत के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों से सफल सरकार चल रही है और आज पूरे भारत की जनता को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और उसके काम करने के तरीके पर पूर्ण विश्वास हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो सबका साथ और सबका विश्वास वाला नारा देकर पूरे भारत वर्ष के लोगों के दिलों में बस चुकी है उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर खड़ी है उसके लिए हमारे वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा सहयोग है उन्होंने फक्र से कहा कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य हैं राकेश राठौर ने कहा कि ये 43 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है और 2014 से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकाँक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page