मकसूदां सब्जी मंडी में सब्जी बेचने वाले लोगो ने लगाया धरना

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : मकसूदां सब्जी मंडी में सब्जी बेचने वाले लोगो ने मंडी के मेन गेट को बंद करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सब्जी विक्रेताओं की मांग है कि सब्जी मंडी के दोनों मेन गेटों पर सरकारी रेट की बजाए मनमर्जी के रेट की पर्ची काटी जाती है, जिसके रोष में लोगो ने धरना प्रदर्शन किया गया।मजूदा सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर प्रधान सूबेदार यादव ने कहा कि सरकारी दाम 10 रुपए हैं जबकि ठेकेदार मनमर्जी से रेहड़ी वाले सब्जी विक्रेताओं से 30 से 40 रुपए की मांग करते हैं। यह सरासर धक्के शाही है उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और ठेकेदारी प्रथा को बंद करना चाहिए । वहीं सब्जी मंडी के प्रधान डिंपी सचदेवा ने कहा कि ठेकेदार सब्जी विक्रेताओं से सरकारी दाम जो कि 15 रुपए हैं उससे 3 गुण ज्यादा पैसा लेकर सब्जी विक्रेताओं के साथ धक्का कर रहा है। जो सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि जो छोटे सब्जी विक्रेता हैं उन्हें 100 रुपए देने ही होते हैं चाहे उनका सामान बिके या ना बिके। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर रेहड़ी वालों या टेंपो वालों की पर्ची काटनी है तो इनको प्रशासन की ओर से सब्जी मंडी में पार्किंग की जगह भी मुहैया करवाई जाए।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page