नितिन गर्ग के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चलाया वोटर रजिस्ट्रेशन अभियान

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर  : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफलतम 9 वर्षों की उपलब्धियों व देशहित्त व जनकल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु पंजाब भर में शुरू किए महा-जनसंपर्क अभियान के तहत राज्य भर भाजपा कार्यकर्त्ता सुदूर स्थित घरों तक संपर्क साध रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा के नेतृत्व में पंजाब भर में युवा कार्यकर्त्ता जन-संपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के महासचिव तथा युवा जनसंपर्क अभियान के इंचार्ज नितिन गर्ग के नेतृत्व में मालवा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लुधियाना, खन्ना, बठिंडा, पटियाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, जालंधर, मोगा आदि शहरों में मंदिरों, गुरुद्वारों, स्कूलों- कॉलेजों, मॉल आदि के समक्ष कैंप लगा कर नया वोटर रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसमें मालवा के नौजवानों में भारी जोश देखने को मिला। IMG 20230613 WA0624    नितिन गर्ग ने इस बारे में जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं द्वारा जन-संपर्क अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में युवा मोर्चा कार्यकर्त्ता समूचे पंजाब में नौजवानों को नए वोटर कार्ड बनवाने प्रेरित करके उनके रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा समूचे पंजाब में दो दिनों में 3000 से अधिक नौजवानों का वोटर रजिस्ट्रेशन करवाया गया। यह अभियान अभी निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्त्ता केंद्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों व देशहित्त व जनकल्याण की योजनाओं के बारे में घर घर दस्तक देकर नौजवानों व आम जनता को जागरूक कर रहे हैं।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page