जालंधर : वेस्ट हल्का का कॉलोनाइजर मेजर सिंह पर हुआ मामला दर्ज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : वेस्ट हल्का के कॉलोनाइजर मेजर सिंह पर आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को रास्ते में रोकर साथियों सहित मारपीट करने के आरोप में कोर्ट ने जसप्रीत सिंह खुराना, जसप्रीत सिंह उर्फ़ राजू, सुरेश ओर जगमीत सिंह को पुराने केस में नामज़द कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ मेजर सिंह पर मामला दर्ज किया था शिकायतकर्ता ने मामले में उन हमलावरों के नाम दर्ज करवाए थे जिन्होंने उस पर हमला किया था। सिमरनजीत ने आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह खुराना, जसप्रीत सिंह उर्फ राजू, सुरेश और जगमीत सिंह के रूप में बताई थी।आप को बता दे की शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह ने अदालत में पटीशन दायर की जिसमें मेजर सिंह के साथियों के नाम शामिल थे। सिमरनजीत ने पटीशन में कहा कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने उक्त मामले में दोषी ठहराते हुए मेजर सिंह के साथ मिलकर सिमरनजीत सिंह पर हमला करने वालों को दोषी ठहराया है। जिसके बाद अदालत ने अब उक्त लोगों को धारा 323,325 में नामज़द कर दिया है। बता दें कि मेजर सिंह ने पहले कांग्रेस में फिर भाजपा और अब आप का हाथ थामा है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page