पंजाब स्कूल गेम्स में चयन होने पर अगम्या और अनिष्का डोगरा को प्रिं. आरती सूद मेहता ने किया सम्मानित

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

होशियारपुर :  गत दिवस ब्लाक स्तरीय फैंसिंग मुकाबले में किड्स पब्लिक स्कूल की छात्रा अगम्या डोगरा ने अंडर 17 तथा अनिष्ता डोगरा ने अंडर 14 मुकाबले में जीत हासिल की थी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया था। जिला स्तरीय मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों खिलाडिय़ों ने अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल करते हुए प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में अपनी जगह पक्की की। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल आरती सूद मेहता ने अगम्या और अनिष्का को बधाई देते हुए आगामी मुकाबले के लिए बधाई दी। प्रिं. आरती सूद मेहता ने कहा कि उनके स्कूल के कई खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में नाम चमका रहे हैं। गौरतलब है कि कमवीनर मैडम स्नेह लत्ता, मनमीत कौर एवं कोच रेखा शर्मा की अगुवाई में फैंसिंग खिलाडिय़ों के करवाए गए मुकाबले में बढिय़ा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय मुकाबले में जगह पक्की की है तथा लड़कियों में अगम्या और अनिष्का ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से यह मान हासिल किया है। इस मौके पर मैडम सरबजीत कौर, राखी गुप्ता, नेहा ठाकुर व राजिवंदर कौर मौजूद थीं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page