गांव अठोला में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : देहात पुलिस ने गांव अठोला में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी मुखविन्दर सिंह भुल्लर ने बताया कि एस.पी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में सीआईए स्टाफ की ने 22 अक्टूबर को गांव अठौला में एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से गोली मारने वाले 2 शूटर समेत उनके गैंग के 3 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद किए है। पकड़े गए दोनों शूटरों ने बताया कि वह अमेरिका में रहने वाले हुसनदीप सिंह उर्फ हुसन और पवित्र सिंह के संपर्क में थे। हुसन दीप सिंह ने उन्हें 1 पिस्तौल .32 बोर और 1 पिस्तौल 30 बोर और पवित्र सिंह ने उन्हें एक पिस्तौल ग्लॉक 9 एमएम की सप्लाई करवाई।सनदीप सिंह के पिता हरविंदर सिंह काहलों ने दोनों शूटरों को पनाह दी थी और पैसे भी दिए थे। हुसनदीप सिंह विदेश से शूटरों को फंडिंग करता था और विजय मसीह वेस्टर्न यूनियन से भेजे गए पैसे को अपने आधार कार्ड से निकलवा कर आरोपियों को देता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और अमितपाल सिंह उर्फ अमित अमनदीप सिंह उर्फ अमन भलवान, विजय मसीह और हरविंदर सिंह है। आरोपी गोपी और अमित इस गिरोह के शूटर है।

 

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page