जिले में 38 स्थानों पर खोली जाएंगी “मॉडल फेयर प्राइज” की दुकानें

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जालंधर जिले के उन गांवों में जहां कोई राशन डिपो नहीं हैं, वहां मॉडल फेयर प्राइज की दुकानें (राशन की दुकानें) खोलने के चल रहे काम की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि पहले चरण के तहत जिले में 38 स्थानों पर ऐसे फेयर प्राइज की दुकानें खोली जायेंगीं।इससे संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इन दुकानों को मार्कफेड द्वारा संचालित की जाएंगी, जहां वे स्मार्ट कार्ड (आटा-दाल कार्ड) के लाभार्थियों को राशन की सप्लाई के अलावा मार्कफेड के उत्पाद भी बेच सकेंगे। सारंगल ने कहा कि सी.एम.एस. गुराया, सी.एम.एस. नकोदर और गांव चोमू, जंडियाला, सरहाली, ढंडवार, ब्रह्मपुर, दयालपुर, हजारा, रायपुर रसूलपुर, मंडियाला, महिसमपुर, हरिपुर, उमरावल बिल्ला, खोखेवाल, संघे खालसा, माओ साहिब, मोरों, तेहांग, किल्ली और सिंदड़ सहित 21 स्थानों पर मॉडल फेयर प्राइज की दुकानों का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ये दुकानें इन गांवों में चल रही सहकारी समितियों में संचालित की जाएंगी।डिप्टी कमिश्नर ने अन्य स्थानों पर चल रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि इस कार्य को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर 31 दिसंबर 2023 तक पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि योग्य लाभार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, एस.डी.एम. ऋषभ बंसल, गुरसिमरन सिंह, बलबीर राज सिंह, अमनपाल सिंह और मेजर डॉ. इरविन कौर, डी.एम. मार्कफेड इंद्रजीत सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी समितियां गुरविंदरजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page