भाजपा जोनल प्रभारी ने पार्टी के मजबूत संगठनात्मक ढाँचे और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर की अहम बैठक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जलांधर : भारतीय जनता पार्टी कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपिंदर कुमार की अध्यक्षता में भाजपा जोनल प्रभारी द्वारा पार्टी के मजबूत संगठनात्मक ढाँचे और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में महत्त्वपूर्ण बैठक की। इसमें विशेष रूप से प्रदेश महासचिव और जोनल प्रभारी जगमोहन सिंह राजू,जिला प्रभारी संजीव खन्ना,भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,पूर्व एमएलए इंदर इक़बाल सिंह अटवाल,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,प्रदेश मीडिया प्रबंधक राकेश गोयल आदि उपस्थित हुए।जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए हमें बूथ से मंडल स्तर तक सभी को आज से ही अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करना है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा आने वाले समय में लोकसभा के चुनाव हैं, जिसके लिए हम सबको एकजुट होकर लड़ना होगा।उन्होंने कहा कि हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एक होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि जनता हमें वोट देगी और हम जालंधर में इस बार भाजपा का सांसद बनाएंगे। मंनोरंजन कालिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है और पार्टी इस बार भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव जीतेगी।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में हर वर्कर,कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी कार्यक्षमता से बढ़कर काम करेगा और जालंधर में पार्टी की अप्रत्याशित जीत होगी।संजीव खन्ना ने कहा कि हमें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी और जनहित योजनाओं को मंडल से लेकर बूथ के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे उसे लेकर अपने दृढ़ निश्चय के साथ काम करना है।उन्होंने कहा कि भाजपा हर बूथ पर मजबूती से चुनाव लडेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है।आज इस अवसर पर सभी ने लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया और सभी ने अग्नि देवता को आहुति देकर शहर के उज्जवल भविष्य और सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर मूंगफली, रेवड़ी, गच्चक बांट कर सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी, दविंदर कालिया, देवेंद्र भारद्वाज,भुपिंदर कुमार,जिला सचिव शाम शर्मा,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,अजय चोपड़ा,अश्वनी अटवाल,अमित भाटिया,गुरविंदर सिंह,हितेश स्याल,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी,योगेश मल्होत्रा,पुनीत शुक्ला,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा और सुभाष सूद,दीवान अमित अरोड़ा,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का,जिला एससी मोर्चा अजमेर सिंह बादल, बीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कश्यप,मंडल अध्यक्षों में राजेश कुमार मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा ,गुरप्रीत सिंह विक्की,आशीष सहगल, राकेश शर्मा , संदीप कुमार,गौरव जोशी,प्रदीप कपानिया,कुणाल शर्मा मनीष बल, बलराज बदन, राहुल जमवाल,कुलदीप मानक आदि उपस्थित थे।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page