खुली चर्चा मिशन 2024 को लेकर जालंधर पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
जालंधर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव आज मिशन 2024 की मीटिंग लेकर जालंधर पहुंचे।इस दौरान तमाम कार्यकर्ता और कांग्रेस लीडरशिप के नेताओं से चर्चा की ओर कांग्रेस हाईकमान को पंजाब में गठबंधन को लेकर जानकारी देने की बात कही।IMG 20240124 115414वही कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र यादव को आप के साथ गठबंधन नहीं करने की बात कही।दविंदर यादव ने पटियाला सांसद परनीत कौर को पार्टी से निलंबित करने की बात कही और 2024 लोक सभा चुनाव के लिए पटियाला से किसी नए चहरे को चुनाव लड़वाने का इशारा भी किया। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी इंचार्ज देवेंद्र यादव से जब नवजोत सिंह सिद्धू के मीटिंग में शामिल न होने की सवाल किया तो जवाब देने से कतराते नजर आए और कहा की तमाम कांग्रेस लीडरशिप यहां मौजूद है।IMG 20240124 120110 1आप के साथ गठबधन को लेकर कहा कांग्रेस हाईकमान से चर्चा की जाएगी प्रैस वार्ता में प्रताप सिंह बाजवा ने कहा की पंजाब के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दविंदर यादव को अपनी भावनाएं वयक्त की है।गठबंधन का फैसला पार्टी हाईकमान करेगी।नवजोत सिद्धू को कमेटी में मेंबर लेने पर उनको इसके बारे में नही पता,दविंदर यादव से इस बारे में पूछा जाए।खुली चर्चा मिशन 2024 के तहत जिला कांग्रेस कमेटी शहरी एवं देहात के पदाधिकारियों से चर्चा की।  IMG 20240124 131855उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं और कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने मुझे एक-एक कार्यकर्ता की आवाज हाईकमान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है.  हम सब मिलकर मिशन 2024 को सफल बनाएंगे।IMG 20240124 112520IMG 20240124 111539‘इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा, राज कुमार चैबेवाल, राणा गुरजीत सिंह पूर्व मंत्री पंजाब, अमरजीत सिंह समरा पूर्व मंत्री पंजाब, महेंद्र सिंह केपी पूर्व अध्यक्ष पंजाब प्रदेश कांग्रेस, करमजीत कौर चौधरी, विक्रमजीत सिंह चौधरी विधायक।, सुखविंदर सिंह कोटली विधायक, नॉर्थ हल्का विधायक जूनियर अवतार सिंह हेनरी बावा, नवजोत सिंह दहिया, चौधरी सुरिंदर सिंह पूर्व विधायक, राजिंदर सिंह पूर्व एसएसपी, कैप्टन संदीप संधू, गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी, ​​राजिंदर बेरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस शहरी, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया अध्यक्ष जिला कांग्रेस ग्रामीण, सुरिंदर कौर वरिष्ठ उप महापौर, राजिंदर पाल सिंह राणा रंधावा, सेवा दल के प्रधान राजिंदर नागरा,पवन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष जालंधर शहरी, कांग्रेस नेता जब्बार खान,अश्वन भाला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस ग्रामीण, यूवा कांग्रेस नेता विकास तलवाड़,स्टेट सेक्टरी महिला कांग्रेस पंजाब मीनू बग्गा, पाल्वी ,पुर्व पार्षद पति रवि सैनी, सर्वजीत पिंकी,गौरव शर्मा नोनी, रमित दत्ता, रेहमत सघेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पार्षद और पूर्व पार्षद, विधानसभा विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयक, जिला परिषदों के अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष और जिला कांग्रेस शहरी और ग्रामीण के पदाधिकारी उपस्थित थे।
You Might Be Interested In
Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786