ज्ञान की शुरूआत भगवान से होती है : जया किशोरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : हमें कभी किसा दिल नहीं दुखाना चाहिए। क्योंकि वक्त सभी का आता है। मेहनत से कमाए पैसे व्यर्थ नहीं जाते।उक्त विचार अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने पटेल चौंक के नज़दीक साई स्कूल की ग्राउंड में हो रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन पंडाल में कहे।कथा का शुभारंभ बिजली मंत्री हरभजन सिंह ( ई टी ओ), विधायक रमन अरोड़ा, आप नेता राजू मदान, गीता अरोड़ा, राधा मदान ने ज्योति प्रज्वलित करके किया।कथा में कथावाचक जया किशोरी ने कहा कि आज के कलयुग में इंसान को हर चीज जल्दी चाहिए, चाहें सही हो या ग़लत, इंसान हर चीज को मशीन की तरह समझता है, क्योंकि इंसान ने अपना गृहस्थ जीवन ख़ुद ही चुना है, गृहस्थ जीवन बिताने के लिए मेहनत तो करनी पड़ेगी, अगर मेहनत नहीं करोगें, तो गृहस्थ जीवन बिगड़ जाएगा।IMG 20240217 WA0851उन्होंने श्री कृष्ण के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक घटना मामा कंस का वध भी है। श्रीकृष्ण का जन्म भी विकट परिस्थितियों में हुआ था। जिसकी वजह दुष्ट मामा कंस ही था।उन्होंने कहा कि एक भविष्यवाणी की वजह से राजा कंस अपने ही भांजे श्रीकृष्ण को मारना चाहता था। इसके लिए उसने कई प्रयास भी किए, लेकिन आखिर में उसका अंत भगवान श्रीकृष्ण के हाथों ही हुआ।उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि की कथा पर भी प्रकाश डाला।इस दौरान रुक्मणि विवाह की जीवंत झांकी सजाई गई व संगीतमई ” मेरी लगी श्याम संग प्रीत दुनिया कोई क्या जाने, जो भी तेरे दर में आया वो अब तुम्हारा है, राधे राधे गोविंद राधे के भजनो पर मंत्र मुग्ध हुए श्रद्धालु खूब झूमे भक्तजन।IMG 20240217 WA1052उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन लीलाओं से भरा हुआ है , कथा में महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ। जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते है।उन्होंने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती हैं।इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा, राजू मदान, महेश मखीजा, वरिष्ठ राहुल बाहरी, अरुण आनंद, विनोद शर्मा, शिवम मखीजा, राज अरोड़ा, दविंदर वर्मा, गीता अरोड़ा, बिट्टू बजाज, दीपक कुमार, राज कुमार अरोड़ा, राधा मदान, साक्षी अरोड़ा, ऊर्जा मदान, राजन अरोड़ा, शाम शर्मा, अरोड़ा, बॉबी मखीजा, दीपिका सोनू बजाज, मनीष बजाज, गौरव, ममता मखीजा, रमेश अरोड़ा, राकेश अरोड़ा इत्यादि उपस्थित थे।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page