फिर Action में कांग्रेस अनुशासन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी ने 6 पार्षदों को किया निष्कासित

by Sandeep Verma
0 comment
Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry
Trident AD
Trident AD

जालंधर :पंजाब में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने कांग्रेस के 6 पार्षदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर 5 वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया है आप को बात दे की बीते 5 फरवरी को नगर निगम के मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 19 से अधिक पार्षदों द्वारा आप पार्टी (आप) के मेयर पद के उम्मीदवार पदमजीत मेहता के पक्ष में वोट करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई के तहत पार्टी ने कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने वाले 6 पार्षदों को 5 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बातचीत करते हुए अवतार हैनरी ने बताया कि बीते दिनों बठिंडा के डिप्टी मेयर अशोक कुमार सहित अन्य सीनियर नेताओं ने उन्हें शिकायत की थी बठिंडा शहर में मेयर के चुनाव के दौरान कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने अपना वोट कांग्रेस की बजाय आप उम्मीदवार को दिया था, जिस वजह से अल्पमत में होने के बावजूद ‘आप’ का मेयर बन गया। शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए बठिंडा के 19 पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।उन्होंने कहा कि 19 में से 13 पार्षदों ने अपना पक्ष रखते हुए लिखित तौर पर नोटिस का जवाब अनुशासन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी को दे दिया था। परंतु बाकि 6 पार्षदों द्वारा किसी भी तरह का जवाब न मिलने पर उन्हें कांग्रेस के निष्कासित कर दिया गया है।इस दौरान निष्काशित किए गए पार्षद सोनिया,ममता,अनीता गोयल, किरण रानी,सुरेश कुमार,विक्रम क्रांति हैं अवतार हैनरी ने सभी राज्य भर के कांग्रेस नेताओं को कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनुशासन तोड़ने वालों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने अनुशासन भंग करने वाला चाहे कितना भी बड़ा नेता हो अथवा कार्यकर्ता हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वह जनता की सभा पर कुछ भी गलत बोलने से गुरेज करें और अगर कोई बात रखनी है तो उसे पार्टी के मुख्य दफ्तर पर ही रखे।

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page