हल्का फिल्लौर के गढ़ा रोड में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : भारतीय जनता भारतीय जनता पार्टी हल्का फिल्लौर में जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन गावा फार्मेसी गढ़ा रोड में किया गया।इस अवसर पर सभी फिल्लौर हल्का के सभी भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ बाते की है और मोदी सरकार ने ज़रूरतमंद लोगो तक सरकारी लाभ पहुचाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि आगामी समय में मोदी जी पूरी तरह जालन्धर में अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी और आप पार्टी के आम लोगों को गुमराह कर रहे है।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा के सूझवान वोटरों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि आज हर जालंधरवासी अपनी सुरक्षा के साथ साथ शहर में विकास के नाम हुए विनाश से चिंतित है।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया। उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है।उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार जालंधर सीट को जीतकर भाजपा इतिहास रचेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में रिकॉर्डतोड़ विकास की लहर ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया है।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786