नार्थ हल्के में सीनियर और जूनियर हैनरी ने युवाओं को करवाया कांग्रेस में शामिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : लोकसभा चुनाव को लेकर नार्थ हल्के में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान व् क्षेत्र के विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने सैंकड़ो युवाओं को कांग्रेस में शामिल करवाया।गत दिवस आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता बंटी अरोड़ा की अगुवाई में गुज्जा पीर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कई युवाओं ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन की। इस मोके पर हैनरी ने कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं का स्वागत किया और कहा की युवा शक्ति ही समाज को नई दिशा देने का सबसे बड़ा औजार है वह अगर चाहे तो देश की समूची रूप-रेखा ही बदल सकती है।उन्होंने कहा की युवा शक्ति देश और समाज की रीड होती है। उधर विधायक हैनरी ने लोक इन्साफ पार्टी के प्रधान जसवीर सिंह बग्गा भी अपने साथिओं सहित विधायक हैनरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस मोके पर जसवीर सिंह बग्गा ने कहा की वह विधायक हैनरी की कार्यशेली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। विधायक ने बग्गा को यह यकीन दिलाया की उन्हें कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। अंत हैनरी ने कहा की जिस तरह से शहर का युवा कंग्रेस में शामिल हो रहा है उससे यह साफ़ है की चरणजीत सिंह चन्नी भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेंगे। इस मोके पर बलजीत सिंह,अश्वनी सैनी,गुरमीत सिंह,जसवंत सिंह,सन्नी शर्मा,रिंकू,बंटी अरोड़ा,सौरव,अमृतपाल,गौरव सैनी,रमन जट्ट,सूरज,भुवन पूरी,अभिषेक थापर,करण सैनी,कृतिक सैनी,अंश छाबड़ा,मनदीप महाजन,केशव तनेजा,सुनील सैनी,मयंक गुलाटी,रजत भंडारी,सुच्चा सिंह,अमरीक सिंह,शुभम गिल,अर्श बाजवा,हैप्पी, प्रदीप,बिल्लू संतोखपुरा,एंडी पवार,लक्की सिंह,गुरबक्श सिंह,गुरप्रीत सिंह,मोहम्मद आदि भारी संख्या में युवा मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page