रुद्र सेना संगठन ने गौ मांस को पूरे रीति रिवाज के साथ दिया दफना : मोहित शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : कुछ दिन पहले पठानकोट बाइपास पर हिन्दू संगठनों द्वारा बड़ी मात्रा में पकड़े गए गौ मांस को आज पूरे रीति रिवाज के साथ दफना दिया गया। इस कार्य फोल्ड़ीवाल के पास अंजाम दिया गया। इस बारे में रुद्र सेना संगठन के सह संरक्षक मोहित शर्मा ने बताया कि गौ हत्या एवं गौ तस्करी के खिलाफ हिन्दू समाज एकजुट है और जालंधर में जब भी कोई ऐसा घृणित कार्य होगा उसका बुलंद आवाज से विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना नंबर 8 में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस और नगर निगम टीम के सहयोग से आज गौ मांस को दफना दिया गया। IMG 20250108 WA0778उन्होंने बताया कि जिला जालंधर गौ रक्षा दल के प्रधान गौरव क्वात्रा,
अनिल गोला, आई ओ निर्मल सिंह, नगर निगम की तरफ से कमलजीत सिंह और रुद्र सेना संगठनों की उपस्थिति से इस कार्य को अंजाम दिया गया। नगर निगम की टीम ने जेसीबी भी भेजी थी। मोहित ने कहा कि पहले भी गौ तस्करी के कई मामले सामने आए हैं और गौ तस्करी एवं गौ हत्याओं के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page