जिला प्रशासकीय कप्लेक्स में 39 बूथों की नीलामी/बोली 13 मार्च को

by Sandeep Verma
0 comment
Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry
Trident AD
Trident AD

जालंधर : स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में दो बूथों की अलॉटमेंट के लिए कुल 39 बूथों की नीलामी/बोली 13 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे सहायक कमिश्नर (ज) की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में रखी गई है। जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोर्ट परिसर के रद्द किए गए बूथों की नीलामी कोर्ट कंपाउंड नियम 2003 के अनुसार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बोली लगाना चाहते है वे अपना आवेदन 12 मार्च 2025 को सायं 4 बजे तक अपनी आईडी के साथ सहित नजारत शाखा, कार्यालय डिप्टी कमिश्नर जालंधर (कमरा नंबर 122,123) में जमा करवा सकते है।बूथों का विवरण और बोली की शर्तें किसी भी काम वाले दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच नजारत शाखा, डिप्टी कमिश्नर दफ्तर (कमरा नंबर 122,123) के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। यदि आवेदन जमा करने या बोली लगाने के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो बोली अगले दिन काम वाले दिन की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर जालंधर के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बोली से संबंधित कोई भी शुद्धिपत्र/संशोधन कार्यालय की वेबसाइट www.Jalandhar.nic.in/ नोटिस बोर्ड पर ही अपलोड किया जाएगा और इस संबंध में कोई अलग से विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page