संविधान बचाओ रैली में उमड़ा जनसैलाब, अवतार हैनरी ने सफल आयोजन पर जताया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News
जालंधर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अनुशासन कमेटी पंजाब कांग्रेस के चेयरमैन अवतार हैनरी ने गत दिन आयोजित “संविधान बचाओ रैली” को ऐतिहासिक सफलता दिलाने वाले कांग्रेस के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में जुटे जनसैलाब ने साबित कर दिया है कि जनता आज भी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह जागरूकता भविष्य की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगी। हैनरी ने कहा कि इस रैली ने केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता संविधान विरोधी नीतियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने साफ किया कि संविधान की हिफ़ाज़त सिर्फ एक पार्टी की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे देश की है। कांग्रेस की रैली ने यह संदेश दिया है कि जनता अब और चुप नहीं बैठेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता की जागरूकता ने साबित कर दिया कि लोकतंत्र अभी जीवित है। हैनरी ने कहा कि यह रैली केवल आरंभ है, संविधान की रक्षा तक कांग्रेस का संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।
You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page