जालंधर ( एस के वर्मा ): भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा प्रकल्प पखवाड़े के रूप में मनाएगी। जालंधर में जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक शीतला माता मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें भाजपा जिला पदाधिकारियों, मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री और मोर्चा सेल के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे ।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,प्रदेश प्रवक्ता में महिंद्र भगत, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, प्रदेश प्रवक्ता दीवाना अमित अरोड़ा, दर्शन भगत,पुनीत शुक्ला, रजत महेंद्रु, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, उपस्थित रहे।भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कार्यक्रर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूरे ज़िले भर मनाया जाएगा। इसके तहत 17 सितंबर से लेकर 02 अक्तूबर तक समाजिक सेवा प्रकल्प पखवाड़ा मनाया जाएगा।सुशील शर्मा ने इस संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्त्ता पूरे पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगें। जिसके तहत 17 सितबंर को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के सभी 14 मंडलों में भाजयुमों कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को मेडिकल सैल के द्वारा जिले भर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन होगा। 19 सितंबर को जिला स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के व्यक्तितव और उनके द्वारा पिछले 8 सालों में पूरे देश में किए गए कार्यों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित होंगी। 20 व 21 सितंबर को पूरे जिले में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित होंगें। 22 सितंबर को ओबीसी मोर्चा के द्वारा पूरे जिले में कैच द रेन अभियान के तहत जल सरंक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगें। 23 सितंबर को भाजपा जालंधर शहरी द्वारा पूरे जिले में वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगें। 24 सितंबर को जिला भाजपा द्वारा दिव्यंगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगें। 25 सितंबर को जिला भाजपा सभी 14 मंडलों के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती के कार्यक्रम आयोजित होंगें। 26 सितंबर को जिले भर में विविधता में एकता उत्सव (एक भारत-श्रेष्ठ भारत) के कार्यक्रम आयोजित होंगें। 27 सितंबर को भाजपा पूरे जिले भर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जी को शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पत्र संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगें। 28 सितंबर को जिला स्तर पर प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगें। 29 सितंबर को भाजपा जालंधर शहरी द्वारा कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर स्टाल लगा कर लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। 30 सितंबर को पूरे जिले में नि:क्षय मित्र कार्यक्रम (टी.बी. मुक्त भारत) के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। 01 अक्तूबर को जिले के सभी मंडलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान के तहत लाइफ प्रो-प्लेनेट पीपल के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। 02 अक्तूबर को भाजपा जालंधर शहरी के नेतृत्व में गाँधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने इन कार्यक्रमों में सभी वरिष्ठ नेताओं प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों मंडलों के अध्यक्षों एवं उनकी टीम को और मोर्चा एवं सेल के सभी अध्यक्षों से अपनी-अपनी पूरी टीम द्वारा इन सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने इन सभी कार्यक्रमों के लिए एक टीम का गठन किया जिसके संयोजक देवेंद्र कालिया,सह संयोजक, सुदेश भगत ,मीनू शर्मा ,रॉक्सी उप्पल,बृजेश शर्मा,राजेश कपूर,अमित भाटिया,आशुतोष वधवा,सरदार नवजोत सिंह,करण कालिया,अश्वनी दीवान,रजनीश सहगल,जसवंत ठाकुर होंगे। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित अरुण बजाज, कांत करीर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ,जिला सचिव,राजेश जैन, अजय चोपड़ा, हनी कंबोज,अरुण खुराना, कोषाध्यक्ष राजेश कपूर,प्रवक्ता बृजेश शर्मा, कार्यालय सचिव गोपाल कृष्ण सोनी,अश्वनी भंडारी, दविंदर पाल सिंह लुबाना, भूपेंदर कुमार,अजमेर सिंह बादल, मंडल अध्यक्ष,हितेश स्याल,राजेश कुमारआरके, कुलवंत शर्मा,अनुज शारदा, रविंदर मेहरा,महेंद्र पाल, विक्की,शाम शर्मा,अमित लुधरा, गौरव जोशी,राजेश कुमार, जनक राज भगत,अमरजीत सिंह गोल्डी, शिव दर्शन अभी,नरेश वालिया, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे







