

जालंधर : नॉर्थ हल्का विधायक जुनियर अवतार हैनरी बावा ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से यह पर्व सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने की अपील की। अपने संदेश में बावा हैनरी कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है और यह प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश फैलाता है।
बावा हैनरी कहा, “इस दिन श्रद्धालु धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। यह उल्लास का पर्व आत्मचिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर होता है।”
