


जालंधर : जिला शहरी कांग्रेस कमेटी महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यों से बेहद खुश है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और किसानों से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों के दिलों में कांग्रेस पार्टी की छवि को और मजबूत किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब को नई दिशा दी है। भ्रष्टाचार पर सख्ती, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में उल्लेखनीय सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल जैसी पहलें जनता के बीच गहरी पैठ बना चुके हैं। राजीव शर्मा ने विश्वास जताया कि इन जनहितकारी नीतियों के चलते आगामी 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। उन्होंने कहा कि इस बार की जीत ऐतिहासिक होगी और यह परिणाम बताएगा कि पंजाब की जनता कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चाहे जितने भी भ्रम फैलाने की कोशिश करें, लेकिन जनता सब कुछ जानती है और विकास की राजनीति को ही चुनेगी। राजीव शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं से अपील की कि वे पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएँ ताकि पंजाब में विकास की यह यात्रा लगातार आगे बढ़ती रहे।

