नॉर्थ AAP नेता इंदरजीत सिंह की अवैध दुकानें हुई सील

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर :  नॉर्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया हैं। दरअसल वार्ड नंबर 1 से कॉरपोरेशन चुनाव में हार का सामना करने वाले आप नेता इंद्रजीत सिंह की कालिया कॉलोनी फेस टू में आधा दर्जन अवैध दुकानों को सील कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, उक्त दुकानों का निर्माण निगम से बिना किसी वैध अनुमति के किया गया था और नियमों की धज्जियां भी उड़ाई गई थी।इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों व कांग्रेस पार्टी की पार्षद आशु शर्मा और उनके पति गौरव शर्मा नोनी की ओर से आम आदमी पार्टी के नेता इंदरजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अपने क्षेत्र में अवैध रूप से कॉमर्शियल दुकानों का निर्माण करवाया जो कि पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है। पार्षद आशु शर्मा, गौरव शर्मा नोनी ने कहा कि अगर पंजाब केसरी के होटल पर मौजूदा सरकार करवाई कर सकती हैं तो अपने आप नेता इंद्रजीत सिंह की कालिया की बनी कॉलोनी फेस टू में आधा दर्जन अवैध दुकानों पर क्यों नहीं करवाई कर सकती अब देखना है कि आम आदमी पार्टी के नगर निगम उच्च अधिकारी इस अवैध बनी दर्जनों दुकानों पर पीला पंजा कब चलाए गई उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं,उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही के कारण ही ये अवैध दुकानें खड़ी हो पाईं। यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। आशु शर्मा ने प्रशासन और नगर निगम कमिश्नर से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि केवल सील करना पर्याप्त नहीं है यह एक मात्र खानापूर्ति हैं । उन्होंने मांग की है जल्द पीला पंजा चलाकर अवैध दुकानों को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के अवैध निर्माणों पर रोक लगाई जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन सख्ती नहीं दिखाता तो आने वाले समय में उन्हें संघर्ष और तेज करना पड़ेगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page