जालंधर में हुआ सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : सरकार के निर्देशों अनुसार जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में एस.डी.एम नवदीप सिंह की ब्रीफिंग के बाद सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक अभ्यास हुआ।मॉक ड्रिल की शुरुआत ‘एयर रेड’ चेतावनी सिग्नल से हुई, IMG 20260424 WA0389जिसके बाद ‘ऑल क्लियर’ सिग्नल (2 मिनट तक लगातार तेज़ आवाज़ वाला सायरन) से समाप्त हुआ।रात 8 बजे से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट के बाद, संबंधित विभागों के समन्वय से अग्निशमन अभियान, खोज और बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार और मैडिकल सहायता, घायल व्यक्तियों को निकालने, यातायात और भीड़ नियंत्रण उपायों की रिहर्सल की गई।IMG 20260424 WA0400इस अभ्यास के दौरान, सिविल डिफेंस कमांडेंट जसकरण सिंह के नेतृत्व में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों, ज़िला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एस.डी.आर.एफ, एन.सी.सीऔर होम गार्ड कर्मियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियों को उचित ढंग से निभाया।इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि यह एक नियमित अभ्यास था। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस की तैयारियों और विभागों के समन्वय से उठाए गए आवश्यक कदमों की जांच के लिए नियमित तौर पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल करवायी जाती है। इसके अलावा, जागरूकता भी पैदा की जाती है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page