नगर निगम कर्मियों की हड़ताल हुई खत्म

Municipal Corporation employees' strike ends

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए है। वहीं विपक्ष पार्टियों के द्वारा लगातार कूड़े के ढेर से फैल रही गंदगी को लेकर रोष जताया जा रहा है। दरअसल, नगर निगम मेयर विनीत धीर, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि और यूनियन के नेताओं के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग हुई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सहमती बनी और यूनियन ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। काफी देर तक चली बैठक के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। यूनियन के इस फैसले के बाद आज से ही शहर में कूड़ा उठाने का काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले 5 दिनों से शहर में कूड़ा उठाने का काम प्रभावित था। इसके चलते मॉडल टाउन, अर्बन स्टेट, पठानकोट चौक, आदर्श नगर समेत जालंधर के कई इलाकों में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए थे। सड़कों और गली-मोहल्लों में जमा कचरे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हड़ताल खत्म होने के बाद अब शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद है। कर्मचारियों के काम पर लौटने के साथ ही सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़ा उठाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। नगर निगम की ओर से उन इलाकों को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद है, जहां सबसे ज्यादा कचरा जमा है।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जालंधर में लगातार 5 दिनों तक कूड़ा उठाने का काम लगभग ठप रहा। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में कचरे के ढेर नजर आने लगे थे। अब हड़ताल खत्म होने के बाद शहरवासियों को गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद यूनियन ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। अब निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को सामान्य करने और जमा कूड़े को जल्द उठाने का काम शुरू किया जाएगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page