

जालंधर : नवीन सिंगला, आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, जालंधर रेंज द्वारा जालंधर-ग्रामीण पुलिस के अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, अपराध रोकथाम संबंधी उपायों तथा पुलिस प्रबंधों की समीक्षा की गई।बैठक में स. हरविंदर सिंह विरक, पीपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर-ग्रामीण; विनीत आहलावत, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक (इन्वेस्टिगेशन); गुरप्रीत सिंह, पीपीएस, पुलिस अधीक्षक (पीबीआई); समस्त उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस पोस्ट प्रभारी उपस्थित रहे।
स. हरविंदर सिंह विरक, पीपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर-ग्रामीण द्वारा डीआईजी जालंधर रेंज को जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे पुलिस प्रबंधों एवं प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। उनके द्वारा फील्ड यूनिटों की कार्यप्रणाली, मामलों की जांच, निवारक पुलिसिंग तथा जालंधर-ग्रामीण में चलाए जा रहे विशेष अभियानों संबंधी भी अवगत करवाया गया।
बैठक के दौरान जिले में स्थायी नाकों की स्थापना एवं उनके प्रभावी संचालन के साथ-साथ “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा अपराध एवं जांच संबंधी मामलों का भी विस्तार से जायजा लिया गया, जिसमें अंडर-इन्वेस्टिगेशन मामले, गंभीर अपराध, स्थानीय एवं विशेष कानूनों के तहत दर्ज मामले तथा जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा कर चालान प्रस्तुत करने संबंधी प्रगति शामिल थी।
डीआईजी द्वारा चुनाव संबंधी तैयारियों, आगामी चुनावों के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा लंबित प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स (POs) और नॉन-बेलेबल वारंट्स (NBWs) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। रात्रि के समय डोमिनेशन ऑपरेशनों तथा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच के लिए VAHAN App और PAIS के प्रभावी उपयोग, निवारक पुलिसिंग को मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
एसएसपी स.हरविंदर सिंह विरक द्वारा समस्त डीएसपीज, एसएचओज एवं पुलिस पोस्ट प्रभारियों को मजबूत फील्ड उपस्थिति बनाए रखने, रात्रि गश्त एवं डोमिनेशन को और तेज करने, आपराधिक एवं समाज-विरोधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा खुफिया सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निवारक पुलिसिंग को प्रमुख प्राथमिकता दी जाए तथा लंबित जांचों, प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स और नॉन-बेलेबल वारंट्स संबंधी नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान चल रहे एवं प्रस्तावित विशेष अभियानों, खुफिया सूचनाओं तथा काउंटर इंटेलिजेंस यूनिटों के साथ समन्वय की भी समीक्षा की गई। जिले से संबंधित विभिन्न कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी वीआईपी विजिट्स के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों एवं तैयारियों का भी जायजा लिया गया।
नवीन सिंगला, आईपीएस, डीआईजी जालंधर रेंज द्वारा समस्त अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम एवं पता लगाने के लिए आपसी समन्वय को मजबूत करने तथा प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निवारक पुलिसिंग संबंधी उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने, जांच एवं लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा करने, आपराधिक एवं समाज-विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा जिले में अमन-कानून की स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी स.हरविंदर सिंह विरक द्वारा फील्ड स्तर पर इन निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने की महत्ता पर जोर देते हुए सभी सुपरवाइजरी एवं फील्ड अधिकारियों को सतर्क रहने, पुलिस यूनिटों के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा किसी भी कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी, पुलिस कर्मचारियों की प्रभावी तैनाती तथा चल रहे अभियानों की नजदीकी निगरानी की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और जालंधर-ग्रामीण में शांतिपूर्ण माहौल कायम रहे।
डीआईजी जालंधर रेंज द्वारा जिला पुलिस के प्रयासों की सराहना की गई तथा समस्त अधिकारियों को सतर्क, जवाबदेह एवं प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने और पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।