

नवांशहर ( व्यूरो ): शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां स्थित बिजली विभाग ने उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया। लेकिन कुछ देर बाद विभाग ने फिर से बिजली कनेक्शन बहाल कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई को लेकर ‘आप’ सरकार सवालों के कटघरे में खड़ी हो गई है। शहीद भगत सिंह के घर का बिजली कनेक्शन काटने पर कांग्रेस और बीजेपी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।शहीद भगत सिंह के घर का बिजली कनेक्शन काटने को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कहा कि इंकलाब की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों से खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह की यादगार के सामने बनी पार्क में मुख्यमंत्री बुत लगाने की बात करते थे। बुत को क्या लगाना जो बिजली का बिल 1 लाख 80 हजार रुपये पेडिंग है वह भी नहीं दिया गया। इस कारण पार्क का बिजली कुनैक्शन ही कट गया। 8 महीने से पेडिंग पड़ा कुल 1 लाख 80 हजार बिल इन फर्जी इंकलाबियों से नहीं दिया जाना इसलिए पंजाब कांग्रेस ये बिल देगी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की कसम खाने वाले आज भगत सिंह को भूल गए हैं। वड़िंग ने कहा कि केजरीवाल को खटकड़ कलां की धरती की मिट्टी माथे पर लगा माफी मांगनी चाहिए कि चोरों, गद्दारों और भ्रष्टाचारियों के साथ भगत सिंह को उन्होंने जोड़ा था। वड़िंग ने कहा कि भगत सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के लिए कुर्बानी नहीं दी थी। भगत सिंह ने देश को आजाद करवाने के लिए लड़ाई लड़ी है।
इस मौके पर : भाजपा के सुभाष शर्मा ने कहा कि यह सरासर शहीद-ए-आजम भगत सिंह का अपमान है
You Might Be Interested In
- जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों की ई-नीलामी 27 से 29 मार्च तक: चेयरमैन
- 98 वा राशन वितरण पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पर एसीपी नार्थ को दिया निमंत्रण पत्र : प्रधान सुरिंदर सिंह कैरों
- सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए खोले जाएगे “सुविधा केंद्र” : स्वास्थ्य मंत्री
- थाना न: 3 के एसएचओ और अड्डा टांडा के प्रधान जोशी के बीच विवाद ने एक बार फिर से गर्म माया मामला
- गेस्ट फैकल्टी की भर्ती के लिए उम्मीदवार 25 जून तक कर सकते है आवेदन
- पुलिस से परेशान होकर जलील करने के आरोप लगाने के मामले में सगे दो भाइयों में से एक की लाश मिली