इस्कॉन टेंपल में गोवर्धन पूजा, भजन और कीर्तन में उमड़े हजारों लोग

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़ में सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर (हरेकृष्ण धाम) में बुधवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकुट पूजा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस्कॉन में प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग दो हजार भक्त उपस्थित हुए। सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया।मंदिर के हॉल में गाय की गोबर से भगवान श्री कृष्ण को बाएं हाथ की उंगली पर गोवर्धन धारण किए हुए की आकृति बनाई गई। इसे आकर्षक तरीके से सजाया गया। भगवान कृष्ण और गोवर्धन की भव्य आरती की गई। IMG 20221026 WA0556      भक्तों ने इनकी परिक्रमा की। मधुर संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गोवर्धन के महत्व पर प्रभु नन्द महाराज जी ने प्रकाश डाला। मंदिर में भक्तों के द्वारा गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। वास्तव में भगवान कृष्ण अपने भक्तों को आनंद देने के लिए और साथ ही साथ इंद्र को सुधारने के लिए ऐसी लीला संपन्न करते हैं। इस दिन भक्त गायों की पूजा करते हैं क्योंकि कृष्ण को गोपाल के रूप में जाना जाता है।

 

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page