कार्यकर्ताओं में भाजपा में शामिल होने का जोश : मोहिंदर भगत

by Sandeep Verma
0 comment

जालन्धर ( एस के वर्मा ): भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुशिल शर्म की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। वेस्ट विधानसभा में सेंधमारी करते हुए हल्का इंचार्ज व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत,सुशिल शर्म,,पूर्व विधायक केडी भंडारी की अगुवाई में समाज सेवक योगेश मल्होत्रा और पूर्व पार्षद सुनंदा मल्होत्रा ने साथिओं समेत भाजपा परिवार में घर वापसी की है। भाजपा कार्यालय में हुई एक बैठक के दौरान योगेश मल्होत्रा,व्यास राणा,मुकेश बाबा,सतनाम सिंह डीसी,नितिन महाजन,मुनीश महाजन,अभी महाजन,जसविंदर अरोड़ा,बबलू ,करन संधू आदि नोजवानो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया। जिलाध्यक्ष सुशिल शर्मा ने कहा कि पूरे देश मे लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। पंजाब में भी लोग अन्य सभी पार्टियों से तंग आ चुके है। भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियां घर घर पहुचाने में लगा हुआ है। आज उसी नीतियों को देखते हुए कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए है।।मोहिंदर भगत ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भाजपा में शामिल होने का जोश है, जैसे जैसे नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे लोग भाजपा में शामिल होते जाएगें,क्यूंकि पंजाब की जनता को सब पता चल चूका है कि भगवंत मान की आप सरकार ने पंजाब वासिओं के लिए कोई काम नहीं किया है। भाजपा में घर वापसी करने पर योगेश मल्होत्रा ने पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए दिन रात काम करेगें। इस अवसर पर जिलाधक्ष सुशील शर्मा,पूर्व जिलाधक्ष रमन पब्बी,जिला महासचिव राजीव ढींगरा,भगवंत प्रभाकर,मंडल अध्यक्ष दविंदर भारद्वाज,कुणाल शर्मा, कुमद शर्मा,दविंदर अरोड़ा, गौरव जोशी,रमेश महाजन,राकेश भोला,राजेश अरोड़ा,पंकज मल्होत्रा,तरविंदर सोई,अरुण हांडा,योगेश सूरी,पंकज कक्कड़ ,ओम प्रकाश,मुनि लाल व् अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page