भाजपा ज़िला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ हुई पहली कार्यकारिणी की बैठक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ):  भारतीय जनता पार्टी ज़िला जालंधर की नवनियुक्त पदाधिकारियों की कार्यकारिणी की पहली बैठक जालंधर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा जी की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक शीतला माता मंदिर में सम्पन्न हुई।इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा सचिव अनिल सच्चर, जिला भाजपा प्रभारी एवं भाजपा लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री, अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी,उपस्थित हुए।इस मौके पर सुशील शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सुशील शर्मा ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए बताया हैं कि हमें अपनी अपनी ज़िम्मेदारीयों का निर्वाहन करते हुए सामाजिक हित में ज्यादा से ज़्यादा कार्य करने है।उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास मुखी, राष्ट्रवाद की नीतियों को जनसाधारण तक पहुचाने का कार्य हम सभी को करना है। प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने कहा कि अब समय आ गया है जब आप सभी के सहयोग से पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में अपना झंडा बुलंद करेगी।इसके लिए हम सभी को एकजुट हो कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाना है। भाजपा जिला जालंधर के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंघल ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, सक्रिय कार्यपद्धति व स्पष्ट नीतियों से ही देश हित, जनहित के कार्य संभव हैं। इसी नीति के बल पर भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा अब जनहित के लिए सबका साथ सबका विकास नीति के अंतर्गत कार्यरत है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो लोगों की पहली पसंद है।इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,वरुण कम्बोज, दविंदर भारद्वाज,गुरिंदर सिंह लांबा,भूपिंदर कुमार,दर्शन भगत,अश्वनी भंडारी, मुनीश विज,ज़िला सचिव अजय चोपड़ा,शाम शर्मा,अशवनी अटवाल,सौदागर सिंह,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,अमित भाटिया,बालकृष्ण बाली,कोषाध्यक्ष हितेश स्याल,ऑफिस इंचार्ज श्री गोपाल कृष्ण सोनी,ऑफिस महामंत्री योगेश मल्होत्रा,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा और विपन शर्मा,मीडिया इंचार्ज तरुण शर्मा,भी मौजूद थे।।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page