विधायक हैनरी योग साधना आश्रम कोट किशन चंद में हुए नतमस्तक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालन्धर: योग साधना आश्रम कोट किशन चंद में वार्षिक हवन यज्ञ का आयोजन बड़े ही श्रद्धापूर्वक से करवाया गया जिसमे मुख्य अतिथि उत्तरी हल्के के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी उपस्तिथ हुए। इस दौरान विधायक हैनरी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की धर्म ग्रंथों के अनुसार, यज्ञ के माध्यम से हर मनोकामना पूरी हो सकती है।उन्होंने कहा की धन प्राप्ति, कर्मों के प्रायश्चित, अनिष्ट को रोकने के लिए, दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए, रोगों के निवारण के लिए यज्ञ करने का विधान है। हैनरी ने कहा की देवताओं को प्रसन्न तथा धन-धान्य की अधिक उपज आदि के लिए भी यज्ञ किए जाते हैं। गायत्री उपासना में भी यज्ञ आवश्यक है। गायत्री को माता और यज्ञ को पिता कहा गया है। इन्हीं के संयोग से मनुष्य का आध्यात्मिक जन्म होता है। मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने विधायक हैनरी को चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस समागम में महाराज गुरबक्श राय,पार्षद पति कुलदीप सिंह भुललर,राजन सभरवाल,विजय कपूर,वरिंदर गोगना,नरिंदर कपूर,अरविंदर ओबराए,डा रमन,रविंदर सिंह,कमल बाहरी,रिंकू,बलदेव राज आदि भारी संख्या में मौजूद थे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786