24,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा पटवारी काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान राजस्व हलका नवांशहर, जि़ला एस.बी.एस. नगर में तैनात पटवारी प्रेम कुमार को 24,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह निवासी करनाना, तहसील बंगा ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पिता और उसके चाचा जी की ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले किस्तों में 24,000 रुपए रिश्वत के तौर पर लिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने सारी बातचीत अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली है, जब दोषी पटवारी रिश्वत की माँग कर रहा था। प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने उक्त शिकायत में लगाए दोष की जाँच की और रिश्वत मांगने और लेने के दोषी पाए जाने के उपरांत उपरोक्त राजस्व विभाग के कर्मचारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार सम्बन्धी मुकदमा दर्ज किया है और इस मामले की आगे की जाँच जारी है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page