राहुल दिल्ली से ट्रक पर सवार हुए और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचे।

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

चंडीगढ़ : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी इन दिनों अलग तेवर में नजर आ रहे हैं। कभी राहुल दिल्ली की सड़कों पर घूमते दिखते हैं तो कभी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिलते दिखे। राहुल गांधी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे। वहीं, अब राहुल गांधी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रक की सवारी करते दिख रहे हैं। राहुल ने की ट्रक की सवारी कांग्रेस नेता ट्रक की सवारी करते नजर आए। राहुल दिल्ली से ट्रक पर सवार हुए और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचे। राहुल गांधी का ट्रक की सवारी वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है।IMG 20230523 WA0289     इस वीडियो को कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया गया है। राहुल ने अंबाला में ट्रक चालकों से मुलाकात भी की। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से, डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से आखिर क्यों मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी? क्योंकि वो इस देश के लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page