

जालंधर : बाबा रेरू शाह की याद में गांव रेरू की और से वार्षिक जोड़ मेला व् भंडारे का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी ने बाबा रेरू शाह की दरगाह पर नतमस्तक हुए । इस कार्यक्रम में हैनरी ने समूह संगतो को मेले की हार्दिक बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों का बड़ा ही महत्व है इसके श्रवण से ज्ञान की प्राप्ति के साथ शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं। घर में सुख-शांति का वास होता है। बच्चों में भी संस्कार पनपता है। इतना ही नहीं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने से धर्म के प्रति कई प्रकार के संशय भी दूर हो जाते हैं। इससे आस्था का भाव जाग्रत होता है। अहंकार नष्ट होता है। इतना ही नहीं सतसंग से सच्चे सुख व शांति की अनुभूति होती है। इसलिए लोगों को धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए।सभा के सभी सदस्यों ने पूर्व मंत्री हैनरी को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस आयोजन में कांग्रेसी नेता विजय भाटिया,करनैल सिंह,कर्मजीत सिंह बिल्ला,हरप्रीत वालिया,मोंटी शर्मा,बलवंत सिंह,फुमन सिंह,यशपाल चोपड़ा,नीरज शर्मा,रोहन कुमार आदि उपस्तिथ थे।
You Might Be Interested In
- अब किसी भी मूल्य का स्टांप पेपर ई-स्टांप से किया जा सकता है : डिप्टी कमिश्नर
- कोचिंग संस्थानों की मनमानी और विद्यार्थियों के शोषण पर नियंत्रण हेतु नीति निर्माण की मांग कुलपतियों की नियुक्ति में विलंब, राजनैतिक हस्तक्षेप व कानूनी विवाद से विश्वविद्यालयों में बढ़ती अस्थिरता चिंतनीय : एबीवीपी
- कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों से निपटने के लिए बड़े अभियान के दौरान नशीले पदार्थों को किया नष्ट
- मकसूदा पुलिस ने लूटपाट की वारदातो को अंजाम देने वाले गैंग के दो सदस्यों को भारी मात्रा अवैध हथियारो सहित किया काबू
- इंडियन एयर फोर्स की ओपन भर्ती रैली शुरू, पहले दिन 6 हजार उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा
- थाना रामामंडी ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 920 नशीली गोलियां की बरामद