जालंधर भाजपा के नेताओ ने केंद्रीय रोड एवं ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी मुलाकात की

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के पदाधिकारियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।जिला जालंधर के प्रमुख पदाधिकारियों ने सुच्ची पिंड मे नये फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए एक मांगपत्र जो सूची पिंड के लोगो, स्पीड वेज टायर,इण्डियन ऑयल कार्यालय समेत लोगो पूर्व विधायक के.डी भंडारी को दिये थे।उन सभी मांगपत्रों को के.डी भंडारी ने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,अविनाश चंद्र,सरबजीत मक्कड़ समेत प्रमुख भाजपा नेताओ के साथ केंद्रीय रोड एवं ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गड़करी मंत्री से आदमपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात करके दिया है।इतना ही नही सभी भाजपा नेताओ ने पी.ए.पी चौंक के फ्लाइओवर के गलत डिजाइन को लेकर भी एतराज दर्ज करवाया।जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने जालंधर भाजपा नेताओ द्वारा उठाई गई मांगो पर अपने सहयोगी को तुरंत कारवाई करने के निर्देश मौके पर ही दे दिये है।सभी भाजपा नेताओं ने आज केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा किए गये उद्घाटन समारोह मे पंजाब सरकार के किसी मंत्री नेता के नही पहुंचने को लेकर भी कहा कि यह आम आदमी पार्टी की घटिया एवं पंजाब विरोधी मानसिकता का परिचय है।क्यूकी अब पंजाब की मान सरकार को केंद्र की मोदी सरकार की पंजाब मे दिनप्रतिदिन बढ़ लोकप्रियता से डर लगना शुरू हो गया है।आज होशियारपुर मे पंजाब सरकार के कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत उनकी सरकार के किसी भी मंत्री विधायक ना जाना साफ-साफ सबूत जगजाहिर हो गया है।आप सरकार की इस घटिया मानसिकता ने दर्शा दिया है की कि मान सरकार पंजाबियों की भलाई चाहती नहीं है।इसलिए आज के समारोह किनारा करके उन्होंने अपनी हार कबूल कर ली है।आज होशियारपुर में केंद्रीय मंत्री ने एनएच परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद दशहरा ग्राउंड में विशाल रैली को संबोधित किया।नितिन गडकरी ने चार हजार करोड़ की 29 परियोजनाओं का शिलान्यास करने आज होशियारपुर पहुंचे थे।जहां इन परियोजनाओं में लुधियाना में लाधोवाल बायपास, लुधियाना में 6-लेन फ्लाईओवर और 2-लेन रोड ओवर ब्रिज, जालंधर-कपूरथला सेक्शन में 4 लेन और जालंधर-मक्खू रोड पर 3 पुल शामिल हैं। रखीसमारोह से पहले होशियारपुर के जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने 1553 करोड़ रुपये से बनने वाले होशियारपुर-फगवाड़ा रोड को फोरलेन और फगवाड़ा व ऊना रोड होशियारपुर के नए बाईपास का शिलान्यास किया।भाजपा नेताओ मे आरोप लगाया कि अगर मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम मे जाते तो पंजाब को केंद्र सरकार से विकास के और प्रोजेक्ट मिलने थे जिसका फायदा जालंधर समेत पंजाब के लोगो को होना था।इस मौके पर पंजाब भाजपा के पूर्व सचिव अनिल सच्चर,पूर्व जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी,जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,पूर्व महामंत्री प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य भगवंत प्रभाकर आदि मौजूद थे।

 

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page