मन के हारे हार है, मन के जीते जीत : नवजीत भारद्वाज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर: मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित्त सप्ताहिक श्रृंखलाबद्ध दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा,युपी से आई हुई संगत ने हवन-यज्ञ में आहुतियां डाली।सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमानों से विधिवत वैदिक रीति अनुसार पंचोपचार पूजन षोढषोपचार पूजन नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई।मां बगलामुखी जी के निमित्त हवन-यज्ञ उपरांत आए हुए मां भक्तों से अपने विचार व्यक्त करते हुए सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने मां भक्तों मनुष्य अपने मन को कैसे समझाना चाहिए का ब्याख्यान करते है कि जीवन के किसी भी क्षेत्र और अवस्था में यदि असफलता हाथ लगती है, तो उसका कारण केवल मेहनत की कमी नहीं होता। मेहनत को प्रेरित करने वाला तत्व संकल्प शक्ति है। इतिहास साक्षी है कि कठिनाइयों का सामना अपने अदम्य साहस और अटूट विश्वास के बल पर किया जा सकता है। मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। मन में ठान लिया कि हमें जीतना है तो जीत के लिए जी-जान से तैयारी शुरू हो जाती है।यूं तो जीवन को महान बनाने के लिए मनुष्य निरंतर प्रयत्नशील रहता है, परंतु वे लोग सफल हो जाते हैं, जिनके पास श्रम को पूर्ण व्यवस्थित व संचालित करने की संकल्प शक्ति होती है। संकल्प जीवन की सजीवता का बोध कराता है। यह वह शक्ति है, जो मनुष्य की जीवन-शैली को सुनिश्चित करती है। मनुष्य अपने भाग्य या दुर्भाग्य का निर्माता खुद है। यदि परिश्रम फल-फूल रहा है, तो यह भी मनुष्य की विवेकशीलता और कर्मठता के कारण है। बुद्धि-विवेक उसी अदम्य साहस के कारण फलित होती है, जहां संकल्प सक्रिय होता है।इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज, पूनम प्रभाकर,सरोज बाला, सुनीता, अंजू, गुरवीर, मंजू, प्रिया ,वैशाली,मधु, रजनी, नरेश,कोमल, अनीता, बिंदु , कमलजीत, धर्मपाल, कमलेश, पूजा, काजल, अमरजीत सिंह, राकेश प्रभाकर, समीर कपूर, रोहित भाटिया,अमरेंद्र कुमार शर्मा, समीर चोपड़ा, नवदीप, वावा जोशी, राजेश महाजन, अश्विनी शर्मा, कन्हैया,उदय ,अजीत कुमार , बावा खन्ना, विनोद खन्ना, नवीन जी, जोगिंदर सिंह, मनीष शर्मा, सुक्खा अमनदीप , अवतार सैनी, गौरी केतन शर्मा,सौरभ , नवीन कुमार,अजय शर्मा, रिंकू सैनी,दीपक , प्रदीप , प्रवीण,राजू, विरेंद्र सिंह, विशाल, आर्यन अग्रवाल, लक्की,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, निगम,गुरप्रीत सिंह, नितिश त्रेहन, सुधीर,सुमीत जैन,विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, वरुण, दीलीप, लवली, लक्की, रोहित, विशाल , संजीव शर्मा,अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, सुनील जग्गी, दीपक, प्रिंस कुमार, ,पप्पू ठाकुर, प्रिंस,दीपक,ठाकुर बलदेव सिंह भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page