खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का पप्पलप्रीत सिंह हुआ गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर ( एस के वर्मा ) : पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तार हो गया है। जानकारी के मुताबिक पप्पलप्रीत को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल, पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस सेल के ज्वाइंट सेल ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पप्पलप्रीत सिंह अमृतपाल का करीबी है। ऐसे में अब उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को अमृतपाल से जुड़ी कई बड़ी जानकारी मिल सकती हैं। जालंधर से फरारी के बाद से लगातार पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ था। इसके बाद होशियार पुर में दोनों ने अलग अलग रास्ते ले लिए थे। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। पप्पलप्रीत सिंह भी तब उसी के साथ मौजूद था। कहा जा रहा है कि अमृतपाल को भगाने में पप्पलप्रीत का बड़ा हाथ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पप्पलप्रीत पाकिस्तान की आईएसआई के संपर्क में था, जहां से वह लगातार निर्देश ले रहा था और साजिश रच रहा था। वह अमृतपाल सिंह सबसे खास करीबियों में से एक माना जाता रहा है। साथ ही साथ उसे कई मुद्दों पर सलाह देता था।बता दें, अमृतपाल सिंह पिछले कई दिनों से पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा है। पंजाब पुलिस उसे पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। अमृतपाल पिछले साल भारत लौटकर आया था, जिसके बाद से वह पप्पलप्रीत के साथ मिलकर काम कर रहा था। कुछ समय पहले पप्लप्रीत सिंह की अमृतपाल के साथ सॉफ्ट ड्रिंक पीते तस्वीर सामने आई थी। जानकारी के मुताबिर 18 मार्च को दोनों एक साथ फरार होने के बाद हरियाणा में भी एक साथ आए थे। बताया गया कि अमृतपाल और पप्पलप्रीत ने जालंधर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों और उसके आसपास के इलाकों में शरण ली। पुलिस को खबर मिलने के बाद लगातार छापेमारी की गई, लेकिन वे उसके हाथ नहीं चढ़े और भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया था कि दोनों फगवाड़ा कस्बे के तीन अलग-अलग डेरों, नादलोन गांव और बीबी गांव में रुके थे।

You Might Be Interested In
Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786